Stock market jump, sensex cross 21000 mark


 Sensex

News in Hindi: नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार कारोबार की शुरुआत में ही तेजी के मूड में दिखा। अमेरिका में क्यूई3 जारी रहने की संभावना से बाजारों को प्रोत्साहन मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 21000 के पार पहुंचा। निफ्टी भी 6250 के स्तर पर पहुंचा।
30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 67 अंक चढ़कर 20996 और 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 21 अंक चढ़कर 6242 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.5 फीसद की मजबूती है। रियल्टी शेयर 1.25 फीसद चढ़े हैं। बैंक, ऑटो, तकनीकी, पीएसयू, पावर, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 0.5-0.25 फीसद की मजबूती है। एफएमसीजी और आईटी शेयरों में भी बढ़त है। लेकिन, तकनीकी शेयर फिसले हैं। एशियाई बाजारों में तेजी है। निक्कई 1 फीसद चढ़ा है। हैंगसैंग और शंघाई कंपोजिट 0.75 फीसद मजबूत हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स, ताइवान इंडेक्स, कॉस्पी में भी बढ़त पर कारोबार होता दिख रहा है।

No comments:

Post a Comment