News in Hindi: नई दिल्ली। ग्लोबल सॉफ्टवेयर दिग्गजआइबीएम को आयकर विभाग ने टैक्स देनदारी का नोटिस दिया है। विभाग ने वर्ष 2008-09 में कंपनी के भारतीय परिचालन की आय पर इस टैक्स की मांग की है। आयकर विभाग का आरोप है कि कंपनी ने उस साल अपनी आय कम करके दिखाई थी।
आयकर विभाग और आइबीएम ने फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी है कि कंपनी से कितनी रकम की मांग की गई है। आइबीएम के प्रवक्ता के मुताबिक, कंपनी आयकर विभाग के इस दावे से सहमत नहीं है और इस नोटिस को चुनौती देगी।
हालांकि कंपनी ने पिछले महीने अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी को दी जानकारी में कहा था कि उसने भारत में टैक्स देनदारियों के अग्रिम भुगतान के रूप में करीब 2,433 करोड़ रुपये की रकम जमा की है।
इसमें से ज्यादातर रकम आयकर विभाग की टैक्स मांगों के खिलाफ अपील का अधिकार बनाए रखने के लिए के लिए जमा की गई है।
Source- Business News in Hindi
No comments:
Post a Comment