Hindi News: मुंबई। इंतजार खत्म। आपके चहेते टीवी सितारे सरगुन मेहता और रवि दुबे जल्द ही सदा के लिए एक हो जाएंगे। बालिका वधू में जग्या की पत्नी गंगा का रोल निभा रही सरगुन की शादी का कार्यक्रम पूरे चार दिन 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक सरगुन के गृहनगर चंडीगढ़ में चलेगा।
नच बलिए के पिछले सीजन में हिस्सा ले चुकी इस जोड़ी की शादी की चर्चा तब से ही चल रही है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद रिसेप्शन 9 दिसंबर को दिल्ली में होगा। रवि के माता-पिता दिल्ली में ही रहते हैं।दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक फंक्शन 13 दिसंबर को मुंबई में भी हो।
सरगुन आजकल अपने शो बालिका वधू को लेकर इतना व्यस्त हैं कि उनके दोस्त उनका मजाक बनाते हुए कहते हैं कि सरगुन अपनी शादी में मेहमान बनकर आएंगी।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment