इसे देखकर आप रह जाएंगे दंग, जनाब ये है दुनिया का सबसे महंगा 'सितारा' -
नई दिल्ली। धरती की गोद में न जाने कौन-कौन सी नायब चीजें मौजूद हैं। इसी खजाने का सबसे बहुमूल्य हीरा अब दुनिया के सामने आने वाला है। इसकी चमक पुरी दुनिया में सबसे महंगी है और अब दुनिया के सबसे महंगे हीरे की नीलामी होने जा रही है। इसे देखकर कुदरत की तारीफ किये बिना भी रहा नहीं जाता। इसे 'पिंक स्टार' के नाम से जाना जाता है।नीलामी घर सूदबी का कहना है कि 59.6 कैरेट के शानदार गुलाबी हीरे को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में छह करोड़ डॉलर की रिकॉर्ड कीमत के साथ नीलामी में रखा जाएगा। सूदबी के डेविड बेनेट के अनुसार ये हीरा 'पृथ्वी के महानतम प्राकृतिक खजानों का हिस्सा' कहा जा सकता है। ये हीरा आकार में 27.78 कैरेट के उस ग्राफ पिंक हीरे से दोगुना है जिसे 4.62 लाख डॉलर की रिकॉर्ड कीमत पर बेचा गया था।
अब तक यह हीरा डी बीयर्स के पास था जिसे कंपनी ने 1999 में हासिल किया था। सूदबी के मुताबिक जब इसे निकाला गया तो इसका वजन 132.5 कैरेट था। बाद में श्टाइनमेत्ज डायमंड्स कंपनी ने इसकी कटिंग और पॉलिशिंग की।
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment