Showing posts with label smartphone. Show all posts
Showing posts with label smartphone. Show all posts

Samsung Galaxy Grand Neo


Hindi News: नई दिल्ली। स्मार्टफोन के बाजार में पहले से ही कंपनियों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा है। अब दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सैमसंग अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड नियो को बाजार में उतारने की योजना बना ली है।
यह स्मार्टफोन 5 इंची डब्ल्यूवीजीए व 800 गुणा 480 पिक्सल रिज्योलूशन वाला डिसप्ले से लैस होगा। साथ ही इस 4.3 एंड्रायड पर आधारित स्मार्टफोन गैलेक्सी ग्रैंड नियो में 1.2 जीएचजेड क्वाडकोर ए7 प्रोसेसर है। मल्टीविंडो वाला यह स्मार्टफोन सॉफ्ट टच बैक के साथ आने वाला है।
ऐसा ही डिजाइन पहले भी गैलेक्सी नोट 3 व गैलेक्सी ग्रैंड 2 में देखा गया है। और ऐसा माना जा रहा है कि गैलेक्सी ग्रैंड 2 से इस नये स्मार्टफोन की खूबियां व डिजायन काफी मिलेंगी। कंपनी की साइट की माने तो इस फोन की कीमत गैलेक्सी ग्रैंड 2 से कम रखी जाएगी। इसके रैम, बैटरी, कैमरा और डुअल सिम के बारे में अभी साइट या कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।

Idea launches Aurus 4 Android smartphone for Rs 8,999


Idea

Hindi News: नई दिल्ली। आइडिया सेल्यूलर कंपनी ने ऑरस सीरीज में नया स्मार्टफोन लांच किया। यह नया स्मार्टफोन आइडिया ऑरस 4 डुअल सिम सपोर्ट व 3 जी कैपेबिलिटी से लैस है। इसकी कीमत 8,999 रुपये भी रखी गयी है।
ऑरस 4 में 4.5 इंच का टीएफटी डिसप्ले व 1.3 जीएचजेड डुअल कोर प्रोसेसर है। एंड्रायड जेली बीन 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम से अपडेटेड इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 512 एमबी रैम, 4 जीबी रोम और 32जीबी एक्सपैंडेबल स्टोरेज स्लॉट के साथ इस फोन में माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट, ब्लूटूथ 4.0 और 3.5 मिमी जैक भी है।
आइडिया ऑरस 4 में 1800 एमएएच बैटरी है जो 2जी में 7.5 घंटे और 3जी में 4 घंटे का टॉक टाइम देती है।

Google lists Nexus 10 will soon in india, price Rs 29,999

                              Google Nexus 10

Hindi News: नई दिल्ली। भारत में जल्द ही गूगल नेक्सस 10 टैबलट आने वाला है। गूगल प्ले स्टोर पर यह 29,999 रुपए की कीमत के साथ दिखने लगा है। इस टैबलट में 16 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और यह केवल वाई-फाई वर्जन है।
गूगल नेक्सस 10 टैबलट को कंपनी ने पिछले ही साल लॉन्च किया था, हालांकि अभी तक इसे भारत में नहीं उतारा गया। इस टैबलट में 2560X1600 पिक्सल्स रेजॉलूशन और 300 पीपीआई (पिक्सल्स/इंच) वाला 10 इंच का डिस्प्ले है, जो कॉर्निग गरिला ग्लास 2 से बना है। इसमें 1.7 गीगाहटर््ज ड्यूल-कोर कोर्टेक्स ए15 प्रोसेसर, मालि-टी604 जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) और 2 जीबी रैम है। इसमें 16 जीबी और 32 जीबी इंटरनल स्टॉरेज ऑप्शन हैं। इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं है। इसमें पीछे की तरफ 5 मेगापिक्सल्स और आगे की तरफ 1.9 मेगापिक्सल्स कैमरा है।
भारत में गूगल नेक्सस 5 और गूगल नेक्सस 7 (2013) भी जल्द ही आने वाले हैं। भारत में 16 जीबी वाले गूगल नेक्सस 5 की कीमत 28,999 रुपए और 32 जीबी वाले गूगल नेक्सस 5 की कीमत 32,999 रुपए है। गूगल नेक्सस 7 (32 जीबी मॉडल) की कीमत 25,999 रुपए है। ऐसा हो सकता है कि गूगल इन तीनों डिवाइसेज को भारत में एक साथ लॉन्च करे। वैसे भारत में इन डिवाइस के इसी महीने लांच होने की उम्मीद है
Related- 
Enhanced by Zemanta