Hindi News: नई दिल्ली। भारत में जल्द ही गूगल नेक्सस 10 टैबलट आने वाला है। गूगल प्ले स्टोर पर यह 29,999 रुपए की कीमत के साथ दिखने लगा है। इस टैबलट में 16 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और यह केवल वाई-फाई वर्जन है।
गूगल नेक्सस 10 टैबलट को कंपनी ने पिछले ही साल लॉन्च किया था, हालांकि अभी तक इसे भारत में नहीं उतारा गया। इस टैबलट में 2560X1600 पिक्सल्स रेजॉलूशन और 300 पीपीआई (पिक्सल्स/इंच) वाला 10 इंच का डिस्प्ले है, जो कॉर्निग गरिला ग्लास 2 से बना है। इसमें 1.7 गीगाहटर््ज ड्यूल-कोर कोर्टेक्स ए15 प्रोसेसर, मालि-टी604 जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) और 2 जीबी रैम है। इसमें 16 जीबी और 32 जीबी इंटरनल स्टॉरेज ऑप्शन हैं। इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं है। इसमें पीछे की तरफ 5 मेगापिक्सल्स और आगे की तरफ 1.9 मेगापिक्सल्स कैमरा है।
भारत में गूगल नेक्सस 5 और गूगल नेक्सस 7 (2013) भी जल्द ही आने वाले हैं। भारत में 16 जीबी वाले गूगल नेक्सस 5 की कीमत 28,999 रुपए और 32 जीबी वाले गूगल नेक्सस 5 की कीमत 32,999 रुपए है। गूगल नेक्सस 7 (32 जीबी मॉडल) की कीमत 25,999 रुपए है। ऐसा हो सकता है कि गूगल इन तीनों डिवाइसेज को भारत में एक साथ लॉन्च करे। वैसे भारत में इन डिवाइस के इसी महीने लांच होने की उम्मीद है
Source- Technology News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment