Showing posts with label Samsung Galaxy Grand Neo. Show all posts
Showing posts with label Samsung Galaxy Grand Neo. Show all posts

Samsung Galaxy Grand Neo


Hindi News: नई दिल्ली। स्मार्टफोन के बाजार में पहले से ही कंपनियों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा है। अब दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सैमसंग अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड नियो को बाजार में उतारने की योजना बना ली है।
यह स्मार्टफोन 5 इंची डब्ल्यूवीजीए व 800 गुणा 480 पिक्सल रिज्योलूशन वाला डिसप्ले से लैस होगा। साथ ही इस 4.3 एंड्रायड पर आधारित स्मार्टफोन गैलेक्सी ग्रैंड नियो में 1.2 जीएचजेड क्वाडकोर ए7 प्रोसेसर है। मल्टीविंडो वाला यह स्मार्टफोन सॉफ्ट टच बैक के साथ आने वाला है।
ऐसा ही डिजाइन पहले भी गैलेक्सी नोट 3 व गैलेक्सी ग्रैंड 2 में देखा गया है। और ऐसा माना जा रहा है कि गैलेक्सी ग्रैंड 2 से इस नये स्मार्टफोन की खूबियां व डिजायन काफी मिलेंगी। कंपनी की साइट की माने तो इस फोन की कीमत गैलेक्सी ग्रैंड 2 से कम रखी जाएगी। इसके रैम, बैटरी, कैमरा और डुअल सिम के बारे में अभी साइट या कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।