Sunil Grover to play the role of Kunwari

Gutthi
गुत्थी बनेगी 'कुंवारी', कपिल से अलग होने की वजह भी बताई


Hindi News: मुंबई। कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के गुत्थी फेम सुनील ग्रोवर जल्द ही एक नए किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सुनील डांस रियलटी शो 'बूगी-वूगी' में कुंवारी के किरदार में नजर आएंगे। सुनील ने कॉमेडी नाइट्स से अलग होने की असल वजह का खुलासा भी किया है।
पहले आपको सुनील के नए किरदार के बारे में बताते हैं। सूत्रों का कहना है कि सुनील ग्रोवर बूगी-वूगी के सिर्फ एक ही एपिसोड में कुंवारी के रोल में नजर आएंगे और अपने तीनों खास डांस स्टेप आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और सीजनल का जलवा दिखाएंगे।
दूसरी तरफ गुत्थी ने अभी यह तो नहीं बताया कि वे अपना नया शो कब से शुरू कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह जरूर स्वीकार कर लिया कि वे कॉमेडी नाइट्स से अलग पैसों के चलते ही हुए हैं।
दरअसल एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में गुत्थी और बाबा रामदेव का आमना-सामना हुआ तो रामदेव ने उनसे पूछा, 'मैंने सुना है कि आप कम पैसे मिलने की वजह से कॉमेडी नाइट्स से अलग हुए।' पहले तो सुनील ने इस सवाल पर रामदेव को टाल दिया। लेकिन बाबा रामदेव के बार-बार पूछने और यह कहने पर कि उन्हें और ज्यादा कमाना चाहिए, सुनील बोल ही पड़े, 'और ज्यादा मिले इसलिए छोड़ा।' खैर, गुत्थी के चाहनेवाले तो यही दुआ करेंगे कि वे जल्द से जल्द अपना नया शो शुरू करें और लोगों को हंसाने के साथ जमकर पैसा भी कमाएं।
Related- 

No comments:

Post a Comment