Delhi election 2013: नई दिल्ली। कांग्रेस में अब चापलूसी की सियासत चरम पर आ गई है। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम जिसको अपना अध्यक्ष मानते हैं, पूरी तरह से उसके निर्णयों को स्वीकार करते हैं। हमारी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी जो निर्णय लेती हैं, वह सर्वमान्य होता है। सलमान खुर्शीद यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी सिर्फ राहुल गांधी की मां नहीं हैं, वे हमारी भी मां हैं और पूरे देश की मां हैं।
दरअसल यह बातचीत आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश करने के बाद की है। अभी संपन्न हुए विधान सभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं, जिसकी वजह से देश में महंगाई बढ़ रही है और लोग कांग्रेस से मुंह मोड़ने लगे हैं।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment