Preparing to commemorate the unique combination



Hindi Newsगाजियाबाद [जासं]। अनूठा संयोग बुधवार को 11-12-13 से कहीं अछूते न रह जाएं इसलिए लोग उसे किसी न किसी तरह अपने लिए यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन वहीं ज्योतिष इस अनूठे संयोग को इस दिन पैदा होने वाली संतान के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा कमजोर बता रहे हैं।
अंक शास्त्री पंडित महेश चंद वशिष्ठ बताते हैं कि 11-12-13 के संयोग में जो खास बात है वह है 3 का होना। दो और एक को जोड़कर 3 का अंक बन रहा है। वर्ष की अंतिम संख्या भी 13 है। हालांकि ज्योतिष एवं अंक शास्त्र में 3 शुभ माना जाता है। लेकिन इस तिथि को जन्मे बच्चों का स्वास्थ्य 11 महीने तक खराब रहने की आशंका होती है। 11 महीने के बाद वह पूर्णरूप से स्वस्थ रहेंगे। हालांकि इस दिन जन्मे बच्चे प्रखर बुद्धि के ज्ञाता होंगे।
विवाह को बनाया यादगार
आमतौर पर लोग शादी-ब्याह की तिथि ऐसी चुनते हैं जो खास हो व सभी को याद रहे। 11-12-13 को युवाओं ने अपने विवाह के लिए काफी शुभ मानते हुए इस दिन शादी तय कराई है। पं.विष्णु दत्ता सरस बताते हैं कि 11 दिसंबर विशेष तिथि होने के कारण अच्छा खासा साया भी है।
सेलीब्रेशन की भी है जमकर तैयारी
हालांकि 11-12-13 को सेलीब्रेट करनेके लिए मॉल्स और रेस्तरां में ऐसी कोई खास बुकिंग लोगों ने नहीं कराई है, लेकिन इसदिन किसी का जन्म दिन का होना वाकई बड़ी बात है। चौधरी मोड़ स्थित एक रेस्तरां के कॉर्डिनेटर गोविंद बताते हैं कि जिन लोगों के जन्म दिन इस दिन हैं उन्होंने अपने जन्म दिन को इस विशेष तिथि के साथ सेलीब्रेट करने के लिए जरूर बुकिंग कराई है।
जीवन में कुछ विशेष तिथि ऐसी आती हैं जिनका महत्व काफी होता है। ऐसे में इस दिन शिव स्तुति का पाठ करना काफी लाभकारी है और जिन लोगों का चंद्रमा खराब है वह अवश्य उपाए करें। कुछ दान इस दिन जरूर करें और किसी जीव को बिल्कुल न सताएं।
Source- News in Hindi



No comments:

Post a Comment