Magistrate likely to pronounce order today on Zakia's plea


2002 riots

अहमदाबाद। एसआइटी की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने वाली जकिया जाफरी की याचिका पर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सोमवार को अपना आदेश सुना सकते हैं।
गुजरात दंगों में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य की भूमिका की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआइटी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में मोदी को क्लीन चिट दे दी थी।
दंगों में मारे गए पूर्व कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया ने इसे चुनौती दी है। इससे पहले 28 अक्टूबर को कोर्ट ने अपना फैसला दो दिसंबर तक के लिए टाल दिया था।
Enhanced by Zemanta

No comments:

Post a Comment