Hindi News: मुंबई। निर्माताओं ने एनिमेटेड फिल्म महाभारत की स्पेशल स्क्रीनिंग स्टार किड्स के लिए रखी है। इस महीने महाभारत के एनिमेटेड वर्जन की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। इस वर्जन में जाने-माने बॉलीवुड एक्टर्स ने अपनी आवाज दी है और निर्माता उनके बच्चों और इंडस्ट्री के अन्य स्टार किड्स को आमंत्रित करना चाहते हैं।
इसमें आराध्या बच्चन, न्यासा व युग देवगन, रिदान व रेहान रोशन व अन्य सितारा बच्चे भी शामिल हैं। यह स्क्रीनिंग एक सबअर्बन मल्टीप्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि निर्माता स्क्रीनिंग में आमंत्रित करने वाले स्टार किड्स की सूची बना रहे हैं। टीम को लगता है कि बच्चों को इस महाकाव्य के बारे में जानकारी दी जाए और जैसे कि कई जाने-माने एक्टर्स ने इसमें अपनी आवाज दी है, यह उन्हें कनेक्ट करने में मदद करेगी। वे एनिमेशन फिल्म को लेकर इस बच्चों की प्रतिक्रिया जानने को उत्सुक हैं।
प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा ने बताया यह फिल्म पेरेंट्स के लिए है ताकि वे बच्चों को भी इसे दिखाएं और यही सोचकर इसकी स्क्रीनिंग रखी गई है।
Source- Entertainment News
Related- क्या सलमान बनेंगे भगवान कृष्ण
No comments:
Post a Comment