Hindi News: मुंबई। अरशद वारसी को तब अचानक झटका लगा, जब उन्हें एक प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी दी कि एक महिला ने उनकी सेक्रेटरी बन कर संपर्क किया था।
एक्टर का कहना है, 'उन्होंने प्रोडक्शन हाउस से कहा कि वो उनकी पटकथाएं मुझ तक पहुंचा देगी और यह भी पक्का करवा देगी कि मैं उनकी फिल्म का हिस्सा बनूं। उसने बताया कि मैं फिलहाल उसके साथ ग्यारह फिल्में कर रहा हूं जो सरासर झूठ है।'
उस महिला के खिलाफ लीगल एक्शन लेने के बारे में एक्टर का कहना था, 'अभी तक उसने मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। मैं केवल वही फिल्में कर सकता हूं जो मैंने साइन की हैं। चूंकि कोई कागजी कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए कोई शिकायत दर्ज करवाने की जरूरत नहीं है। शायद उसने कुछ पैसा बीच में कमाने की नीयत से यह किया हो। वाकई यह पैसा कमाने का स्मार्ट तरीका है।'
वे आगे बताते हैं, 'मैं सोचता हूं कि शायद कभी उससे मिला हूं, क्योंकि तमाम प्रोडक्शन हाउस से उनके ऑफर लेकर महिलाएं तो संपर्क करती ही रहती हैं। लेकिन मैं याद नहीं कर पा रहा हूं कि वो कौन है। पिछले बारह साल से मेरा एक ही सेक्त्रेटरी है और इंडस्ट्री में सब उसे जानते हैं। मुझे उस लड़की की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है जो फायदा उठाना चाहती थी।'
अरशद को मिला नया दोस्त!
अरशद वारसी को एक नया पालतू तब मिला जब वे कूर्ग में अपनी आने वाली फिल्म 'मि.जौ बी कार्वाल्हो' के गाने की शूटिंग सोहा अली खान के साथ कर रहे थे।
यूनिट से खबरी ने बताया, 'अरशद को जानवरों से बेहद प्यार है। उन्होंने एक कुत्ता भी पाल रखा है। बेंगलूर के पास शूटिंग करते वक्त अरशद को एक खरगोश मिला और जल्द ही वो उनके बेहद करीब हो गया। यह खरगोश आसपास ही घूमता रहता था शायद अपने घर का रास्ता भूल गया था। सेट पर अरशद उसका ध्यान रखने लगे और जब शूटिंग पूरी हो गई तो उन्होंने इसे अपने घर मुंबई ले जाने के इंतजाम भी किए।'
पता लगा है कि अरशद के बच्च्े जेक और जौ इस नए दोस्त को पाकर बेहद खुश हैं।
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment