Aap leaders meet ends, soniya call meets home



Delhi election 2013: नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली भारी सफलता से गदगद आप नेताओं की ताजा बैठक खत्म हो गई। यह बैठक अरविंद केजरीवाल के घर पर चल रही थी। बैठक समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम किसी पार्टी का न तो समर्थन लेंगे और न ही किसी को समर्थन देंगे। अगर दोबारा चुनाव की जरूरत पड़ी तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। मनीष ने बताया कि इस मुद्दे पर आप के विधायक दलों की बैठक शाम को 5.30 बजे भी होगी।
यही नहीं, आप ने अरविंद केजरीवाल की पूर्व सहयोगी किरण बेदी का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया। किरण बेदी ने सुझाव देते हुए कहा था कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आप और भाजपा को एक-दूसरे से बात करनी चाहिए, क्योंकि अगर दोबारा चुनाव होता है तो वह जनता के साथ अन्याय होगा। सुशासन 'आप' और भाजपा दोनों की जिम्मेदारी है, लेकिन आप ने किरण बेदी के इस प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 28 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा के खात में 32 सीटें आई और कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें ही मिल सकी।
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी अपने बड़े नेताओं की आज बैठक बुलाई है। सोनिया गांधी ने यह बैठक विधान सभा चुनाव में मिली करारी हार के कारणों पर चर्चा करने के लिए बुलाई है। इस बैठक में आगे हार के कारणों पर चर्चा के अलावा आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment