Kanga says, If my love will have sex with anyone i am okay with it

'मेरा साथी किसी और के साथ भी संबंध बनाए तो मुझे ऐतराज नहीं'-कंगना


Hindi Newsमुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर शायद आप भी यकीन न कर पाए कि कोई भारतीय लड़की ऐसी बात कह सकती है। कंगना ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कि उन्हें जिससे प्यार होगा वो अगर किसी और के साथ संबध बनाता भी है तो उसमें कंगना को कोई परेशानी नहीं होगी।
शायद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए प्यार की परिभाषा कुछ और है। वे सपनों में नहीं हकीकत में जीती हैं। कंगना ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि कि उन्हें जिससे प्यार होगा वो अगर किसी और के साथ संबध बनाता भी है तो उसमें कंगना को कोई परेशानी नहीं होगी। जी हां कंगना ने जिंदगी की सच्चाई से उन लड़कियों को रू-ब-रू कराया है, जो ख्वाब और खयाल की दुनिया में जीती हैं।
कंगना ने साफ कहा कि ये सच्चाई की दुनिया कल्पनाओं की उस सुनहरी चादर ओढ़ने से कई गुना बेहतर है। इसमें दर्द और उम्मीदें कम होती है। उन्होंने लड़कियों को सिंड्रेला की कहानी भूलकर अपनी कहानी रचने की सलाह दी है। उन्होंने साफ कहा कि प्यार तो बस एक रात की कहानी है, दोस्ती, प्यार और फिर ब्रेक अप, ये उतार चढ़ाव तो लगे रहते हैं। बस आपको मजबूती से इन सच्चाई का सामना करना है।

No comments:

Post a Comment