Why did katrina walk off in a huff?

Katrina kaif
कट्रीना को आया इतना गुस्सा कि शूटिंग छोड़कर ही चली गई


Top Hindi News: मुंबई (असिरा तरन्नुम)। आपने कट्रीना कैफ को हमेशा मुस्कुराते और शांत स्वभाव में देखा होगा, लेकिन इस खूबसूरत ही को इतना तेज गुस्सा भी आता है। इसी गुस्से के कारण उन्होंने एक कमर्शियल ऐड की शूटिंग बीच में छोड़ दी और अब वे इस शूटिंग को पूरा करने के मूड में नहीं हैं।
इन दिनों कैट कुछ कमर्शियल ऐड की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। इन्हीं में से एक ऐड की शूटिंग के दौरान वे फोटोग्राफर के बर्ताव से तंग आ गईं और उन्होंने शूटिंग को बीच में छोड़ दिया। उनका कहना है कि ऐड के डायरेक्टर उनसे ठीक तरह से पेश नहीं आ रहे थे। इसलिए उन्होंने ये ऐड अधर में छोड़ा। हालांकि डायरेक्टर ऐड का रीटेक चाहते हैं। लेकिन कैट इसके लिए तैयार नहीं हैं।
ये डायरेक्टर ऑस्ट्रेलिया से खास कर इस शूट के लिए आए थे, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर कैट के साथ हुआ क्या। कट्रीना के इस तरह से स्टूडियो से चले जाने से वे भी काफी हैरान हैं।
Enhanced by Zemanta

No comments:

Post a Comment