Showing posts with label Vishva Hindu Parishad. Show all posts
Showing posts with label Vishva Hindu Parishad. Show all posts

Praveen togadia warns hindu



Hindi News: महोबा [जासं]। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने सोमवार को यहां कहा कि हिंदू धर्म सनातन धर्म है। भारत में सौ करोड़ व दुनिया में एक सौ दस करोड़ हिंदू हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि हिंदू नेता ही सत्ता के लिए हिंदुओं को गुलाम बनाने पर आमादा हैं। खुद को बचाना है तो तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले दलों की नकेल कसनी होगी, नहीं तो विश्व के अन्य देशों की तरह हिंदुस्तान भी हिंदुओं के हाथ से निकल जाएगा।
वह यहां धर्म संस्कृति रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सबसे प्रचीन है। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि खुद को बचाना है तो धार्मिक होने के साथ ही धर्म की रक्षा के लिए सड़क पर उतरना होगा। आज सरकार चाहे केंद्र की हो या राज्य की अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए हिंदुओं का दमन करने की योजनाएं बनाती हैं। नजीर के तौर पर उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि व मुस्लिम युवाओं के रोजगार के लिए दिए गए बजट का हवाला देते हुए पूछा क्या हिंदुस्तान में हिंदू होना अपराध है। सवाल किया कि ऐसा नहीं तो हिंदुओं बेरोजगारों के लिए यह व्यवस्था क्यों नहीं?
Source- News in Hindi

Intense power struggle between BJP and SP


 Narendra Modi

Hindi News: लखनऊ [राज बहादुर सिंह]। बीते महीने भाजपा, कांग्रेस और सपा के बीच त्रिकोणीय रैली युद्ध के बाद नवंबर में यह जंग द्विपक्षीय रहेगी। ऐसे संकेत हैं कि अक्टूबर में रैली युद्ध की शुरुआत करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नवंबर में सूबाई रैली जंग से दूर रहेंगे और जोर आजमाइश भाजपा व सपा के बीच सिमट जाएगी।
सूत्रों के अनुसार पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव की व्यस्तता के चलते कांग्रेस नवंबर में राहुल गांधी की रैलियां उत्तर प्रदेश में नहीं करने पर विचार कर रही है। राहुल ने दस अक्टूबर को अलीगढ़, रामपुर के अलावा 30 अक्टूबर को हमीरपुर और सलेमपुर में भी रैलियों को संबोधित किया था। पार्टी ने उनकी रैली को धन्यवाद रैली की संज्ञा देते हुए इस बात की भरसक कोशिश की थी कि इसकी तुलना भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अथवा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की रैलियों से न की जाए। इसके पीछे पार्टी का तर्क था कि राहुल की रैलियां चुनावी नहीं अपितु खाद्य सुरक्षा बिल पारित कराने पर धन्यवाद देने के मकसद से आयोजित की गई थी।
बहरहाल, बात जब बंद कमरों से निकल कर बाहर खुले मैदान में आ जाए तो ऐसे तर्क गले नहीं उतरते और कांग्रेस के न चाहने पर भी राहुल की रैलियों की तुलना भाजपा और सपा की रैलियों से हुई और तुलना के निष्कर्ष कांग्रेस के लिए तसल्लीबख्श नहीं रहे। रामपुर और सलेमपुर में तो गनीमत रही, लेकिन अलीगढ़ और हमीरपुर की रैलियों ने निराश किया। आठ नवंबर को नरेन्द्र मोदी बहराइच में रैली कर रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने कानपुर और झांसी में रैलियां की थी और जनता की भागीदारी के लिहाज से दोनों ही बेहद कामयाब रहीं। इसी तरह सपा की आजमगढ़ रैली भी हिट रही। अब 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी आगरा और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव बरेली में अपने-अपने दलों की रैली के मुख्य आकर्षण होंगे।
Source- News in Hindi 
Related-