Fast Furious actor Paul Walker dies in car crash

Paul Walker
हॉलीवुड स्टार पॉल वॉकर की एक्सीडेंट में मौत


Hindi Newsलॉस एंजलिस। मशहूर हॉलीवुड अभिनेता पॉल वॉकर की एक कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। 40 साल के पॉल ने सुपरहिट 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फिल्म सीरीज में मुख्य किरदार निभाया था।
यह दुखद हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। बताया जा रहा है कि पॉल अपने किसी दोस्त की कार में जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ। पॉल ने करीब 25 फिल्मों में काम किया था। उनकी मौत से उनके फैंस को बड़ा सदमा लगा है।
लॉस एंजलिस के काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने बताया कि अधिकारियों ने वैलेंसिया में आग की लपटों से घिरी हुई एक गाड़ी देखी। इस कार पर दो लोग सवार थे, लेकिन उन दोनों की ही मौत हो चुकी थी। सैंटा क्लैरिटा सिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक लाल रंग की पोर्श गाड़ी एक बिजली के खंबे और पेड़ से टकराकर क्रैश हो गई। इसके बाद इसमें धमाका हो गया।

Enhanced by Zemanta

No comments:

Post a Comment