Hindi News: मुंबई। इन दिनों चर्चाओं का बाजार गरम है कि क्या फिल्म 'वेलकम बैक' में जो रोल रेखा करने वाली थीं, वो अब डिंपल कपाड़िया करेंगी? कहा जा रहा है कि इस फिल्म के निर्माता पहले अमिताभ के अपोजिट रेखा को लेना चाहते थे।
जैसी कि खबरें हैं कि बिग बी ने अभी तक फिल्म में डॉन के रोल के लिए हां नहीं कहा है तो रेखा ने ये रोल करने से मना कर दिया है। वैसे डायरेक्टर अनीस बाज्मी ने कहा था कि उन्होंने कभी भी रेखा को फिल्म ऑफर ही नहीं की थी। अब फिल्म मेकर्स ने रेखा वाले रोल के लिए डिंपल को अप्रोच किया है।
पहले अफवाहें ये भी थीं कि डिंपल को ये रोल ऑफर किया गया है और सनी देओल को उनके अपोजिट कास्ट किया जाएगा।
खबरें हैं कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला और उनके सहयोगी बिग बी को डॉन के रोल के लिए मनाने में लगे हुए हैं। हमने कुछ दिन पहले ही आपको बताया था कि डायरेक्टर अनीस बाज्मी तो बिना बिग बी के ये फिल्म ही नहीं बनाना चाहते।
हालांकि डिंपल ने अभी फिल्म साइन नहीं की है और अगर बिग बी नहीं मानते हैं तो नसीरुद्दीन शाह के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।
अपनी फिल्म वॉट द फिश के प्रमोशन के दौरान डिंपल ने इस बारे में बताया कि मुझे फिल्म ऑफर तो की गई है। पर इस बारे में फिल्म के मेकर्स बोलें और ऑफिशियल अनाउंसमेंट करें तो अच्छा है।
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment