PM says he is taking Modi very seriously



Top Hindi News: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को चुनौती मानते हुए कहा कि वह उन्हें गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उन लोगों में से हूं, जो विरोधियों को गंभीरता से लेता हूं। हमारे पास ढिलाई के लिए कोई जगह नहीं है।'
एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजनीतिक दल के रूप में हम विपक्ष की शक्ति को कम करके नहीं आंक सकते। उनसे यह पूछा गया था कि मोदी को लेकर दो कैबिनेट मंत्रियों के विचार अलग-अलग हैं, एक मोदी को गंभीरता से लेने की बात करता है जबकि दूसरा खारिज करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं उन लोगों से हूं जो अपने विरोधियों को अत्यधिक गंभीरता से लेता हूं। ढिलाई के लिए हमारे पास कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों का परिणाम चाहे जो हों, कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment