Hindi News: मेलबार्न। न्यूजीलैंड में एक भारतीय अध्यापक पर बेरहमी हमला करने से उसकी मौत हो गई। 25 साल के तरुण अस्थाना ऑकलैंड में एक ट्रेनी अध्यापक के रूप में काम कर रहे थे। उन पर शनिवार को एक व्यक्ति ने मैकडॉनल्ड के बाहर हमला बोला और क्रूरता के साथ पीटाई की। जिसके बाद से ऑकलैंड सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
रविवार को ही उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि शनिवार को तरुण ने एक महिला की ड्रेस की तारिफ की थी। इसी बात पर महिला के बॉयफ्रैंड ने उसे पीटा। तरुण को मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के बॉयफ्रैंड ने तरुण के सिर पर वार किया जिसकी वजह से उसका माथा पटरी से जा टकराया। गौरतलब है कि 27 वर्षीय व्यक्ति एडी लो और अस्थाना रात को बाहर घूमने गए थे लेकिन उस पर हमला होने से पहले वह वहां से जा चुका था। उसने बताया कि मामला तब बिगड़ा जब अस्थाना ने एक युवा महिला के परिधान की तारीफ की थी।
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment