Student cd and asaram


 Asaram sexual assault case

Hindi News: आगरा, जागरण संवाददाता। दुष्कर्म के आरोप में फंसे आसाराम अब अपनी छवि बचाने की कोशिश में जुट गए हैं। इसके लिए उनके शिष्यों की ओर से मुहिम शुरू की गई है। आगरा समेत प्रमुख शहरों में सीडी और पुस्तकों की खेप भेजी है। इसमें आसाराम के पक्ष में प्रमुख हस्तियों के बयान और फुटेज हैं। भावपूर्ण अपीलें हैं। सीडी और पुस्तिका को समर्थकों और स्कूली बच्चों के बीच बांटा गया है।
सूत्रों के अनुसार ताज नगरी में भी ये सीडी और पुस्तक कुछ दिन पहले आसाराम के शिष्यों ने बांटी थी। इसके बाद शिष्यों ने इसे योजनाबद्ध तरीके से समर्थकों के बीच पहुंचाना शुरू किया। पिछले दिनों आश्रम के स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उसमें भाग लेने वाले बच्चों को भी यह सीडी और पुस्तक बांटी। बच्चों के माध्यम से यह सामग्री उनके अभिभावकों तक पहुंची।
यह है सीडी
सीडी को 'जागो हिंदुस्तानी नहीं तो एक के बाद एक की बारी' के नाम से जारी किया गया है। सीडी में चार सवाल उठाए गए हैं।
-भारतवासियों क्यों हो मौन?
-समझो निशाने पर है कौन।
-आज है संस्कृति और संत
-कल होंगे हम और आप
नारायण साई के आने से पहले बनी भूमिका
Source- News in Hindi 
Related-

No comments:

Post a Comment