Hindi News: जागरण संवाददाता, रांची। शरारती तत्वों ने पथराव कर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के घर का शीशा तोड़ दिया। घटना रात दस बजे के बीच की है। इस दौरान धौनी के परिवार के सदस्य स्टेडियम में मौजूद थे।
अरगोड़ा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने आशंका जताई है कि एक बाइक पर सवार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया और हरमू बाईपास से होकर निकल गए। जो शीशा टूटा है वह धौनी के आवास के बाएं हिस्से का है। यह सीढि़यों के सामने का हिस्सा है जो अरगोड़ा थाने की तरफ है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं हुआ, महेंद्र सिंह धौनी के बहनोई गौतम ने बताया कि यह पांचवां मौका है जब पथराव कर घर का शीशा तोड़ा गया है। कहा, बुधवार की रात जब यह वारदात हुई तब परिवार के सभी सदस्य भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ मैच देखने स्टेडियम गए हुए थे। घर आने पर उन्हें पता चला कि शीशा टूटा हुआ है। इस संबंध में सुरक्षाकर्मियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें किसी हलचल या शीशे टूटने की आवाज नहीं मिली। यह भी बताया गया कि पूर्व में घर से सीसीटीवी कैमरे की भी चोरी हो चुकी है।
Source- Cricket News in Hindi
No comments:
Post a Comment