BJP to launch massive campaign for NaMo rally in Bihar


 narendra modi

Hindi News: पटना, जागरण ब्यूरो। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 27 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाली हुंकार रैली को ऐतिहासिक बनाने में पार्टी पूरी शिद्दत से जुट गई है। रैली के प्रचार के लिए केवल पटना में ही दर्जन भर रथ लगाए गए हैं। इसमें लोगों को लाने के लिए छह हजार बस एवं 11 ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। जबकि ठहराने व भोजन आदि का प्रबंध पार्टी विधायकों के सरकारी आवास पर किया जा रहा है।
दिल्ली से पहुंची टीम ने मंच निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। रैली के बेहतर कवरेज के लिए पार्टी की तरफ से विशेष टीम भी लगाई गई है। रैली में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। अत्याधुनिक कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। इसके लिए अत्याधुनिक वायरलैस सैट के साथ करीब दर्जन भर कैमरों को फिट किया जा रहा है। रैली में जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर पार्टी ने प्रशासन से 26 अक्टूबर की दोपहर से महात्मा गांधी सेतु व कोइलवर पुल पर वनवे ट्रैफिक व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
Source- News in Hindi 
Related-

No comments:

Post a Comment