Shushant lip lock scene with anushka after parineeti chopra

 Sushant singh rajput
मुंबई (असिरा तरन्नुम)। फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में सुशांत सिंह राजपूत ने परिणीति चोपड़ा को 27 किस करने के बाद अब सुशांत फिल्म 'पी के' में अनुष्का शर्मा को किस करने जा रहे हैं। उम्मीद है कि सुशांत की इस ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री से उनकी गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे को कोई दिक्कत नहीं होगी।
सूत्रों ने बताया कि सुशांत फिल्म पी के में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को किस करते हुए नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में अनुष्का ने आमिर खान को भी एक किस किया है, चर्चा है कि यह किस बॉलीवुड में अब तक का सबसे लंबा किस है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कहना अभी जरा मुश्किल है।
अपनी फिल्मी कैमेस्ट्री के बारे में सुशांत बताते हैं कि अंकिता को ज्यादा कुछ पता नहीं है। इसलिए वे कुछ कहती नहीं हैं। हालांकि अनुष्का के साथ फिर से किस का सीन देखकर अंकिता का रिएक्शन क्या होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

No comments:

Post a Comment