Three police jawans killed in naxal attack


 naxal attack

गढ़चिरौली। नक्सलियों ने एक बड़े घटना को अंजाम देते हुए महाराष्ट्र के गढ़चिरौल जिले में एक बारूदी सुरंग विस्फोट कर पुलिस गश्ती दल के वैन को उड़ा दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। गौरतलब है कि गढ़चिरौली में नक्सली इस तरह की घटना को अंजाम देते रहे हैं।
गढ़चिरौली के कलेक्टर ने गुरुवार को बताया कि नक्सलियों ने देर रात जिले के जियारापट्टी क्षेत्र के आसपास के घने जंगलों में पुलिस गश्ती दल के वैन को विस्फोट के जरिए उड़ा दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल की ओर रवाना हो गए है।
गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल 26 मार्च को भी एक बड़े नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल [सीआरपीएफ] के 11 जवान शहीद हो गए थे। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने तब धनोरा के पशुटोला में बारूदी सुरंग विस्फोट किया था।
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment