Hindi News: लखनऊ। मीडिया से हमेशा दूरी बनाए रखने वाले संत शोभन सरकार कैमरा रखवाने के बाद गुरुवार शाम मीडिया के लोगों से मिले। खजाने के कौतूहल पर बोले कि कल सुबह चार बजे सभी लोग गंगा नदी पुल पर आ जाइये, खजाने का दर्शन करा देंगे, तब तो आप सभी को विश्वास हो जाएगा।
सरकार की बात पर मीडिया कर्मी कल सुबह चार बजने के पहले ही पुल पर पहुंच गए, पर सरकार नहीं मिले। मीडिया कर्मियों ने चार बजने पर चंदिका देवी मंदिर के निकट स्थित उनके आश्रम जानकारी करने पहुंचे तो उनके करीबी राजेंद्र तिवारी ने बताया कि पुल पर सभी लोग पहुंचिए, सरकार पहुंच रहे हैं।
मोबाइल पर स्वामी ओम जी ने भी यही बताया। छह बजे तक इंतजार के बाद फिर दोनों करीबियों से मोबाइल पर बात की गई तो एक दूसरे से बात करने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया। करीब साढ़े छह बजे स्वामी ओम जी अचानक मिले और बताया कि एक टीवी चैनल ने खजाना दिखाने की सूचना लीक कर दी थी, इसलिए शोभन सरकार ने इरादा बदल दिया।
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment