Hindi News: आज 57 बरस के होने वाले सनी देओल भले ही अपने पिता की तरह बॉलीवुड में असाधारण सफलता हासिल नहीं कर पाए, लेकिन धरम पा जी की माचोमैन वाली इमेज को कायम रखने में वे जरूर कामयाब रहे। पिछले कुछ सालों में सनी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अगले महीने रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से न सिर्फ सनी को, बल्कि उनके फैंस को भी बहुत उम्मीदें हैं।
19 अक्टूबर, 1956 को नई दिल्ली में जन्मे सनी का वास्तविक नाम अजय सिंह देओल है। सनी के दो बेटे हैं-करण और राजवीर हैं। सनी अपने बड़े बेटे करण को हीरो बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
सनी ने एक्टिंग की पढ़ाई इंग्लैंड के बर्मिंघम के द ओल्ड वर्ल्ड थियेटर से की थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म बेताब से की थी, इस फिल्म में वह अभिनेत्री अमृता राव के साथ दिखे थे। इसके बाद कई साल तक उन्हें फ्लॉप फिल्मों का मुंह देखना पड़ा।
1985 में आई फिल्म अर्जुन ने सनी को हिंदी फिल्मों का एक्शन हीरो बना दिया, लेकिन इसके बाद जो मंजिल सनी ने हासिल की वह खुद अपनी मेहनत से की।
दामिनी, घायल और गदर जैसी फिल्मों के माध्यम से सनी ने खुद को हिंदी सिनेमा में एक एक्शन हीरो की तरह पेश किया है। उनकी दमदार एक्शन फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत रही उनके दमदार डायलॉग।
Source- Entertainment News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment