Shobhan sarkar are optimistic about the hunt of gold

               unnao
Hindi Newsउन्नाव, अखिलेश उमराव। डौंडियाखेड़ा में एक हजार टन खजाने की खोज के साथ चर्चा में आए संत शोभन सरकार ने रविवार को फिर दावा किया कि सोना जल्द मिलेगा। फतेहपुर के आदमपुर में सोने के बिस्कुट होने की पुष्टि हुई है। खजाना तो कानपुर के चौबेपुर में भी मिलेगा। इसके लिए 11 लाख खर्चकर वैानिकों की टीम भी बुलाई थी।
बक्सर के आश्रम में भक्तों से घिरे संत शोभन सरकार ने पहुंचने पर सबसे पहला सवाल किया, कोई टीवी वाला तो नहीं है। कैमरा तो नहीं ले रखा। बड़ा खतरा है। पेन वाला कैमरा भी आता है। ऐसा कुछ नहीं है यह विश्वास दिलाने के बाद बातचीत शुरू हुई तो उन्होंने दावा किया कि सोना तो गुरुओं की कूपा से बहुत जल्द मिलने वाला है। बहुत बहस क्यों? जल्द ही सच सामने होगा।
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां तकनीक पूछ रहीं कि सोने का पता कैसे चला। देश को धन की जरूरत है। गुरुओं से आदेश लेकर यह सब किया है। अभी 11 लाख रुपये जमा कर वैानिकों की टीम मंगवाई। धन, संपदा मेरे किसी काम की नहीं। मेरे पास धोती, लंगोटी, खड़ाऊ हैं। अगर बात सच नहीं हुई तो लोगों का विश्वास कम हो जाएगा। कोई रोटी देने नहीं आएगा। आदमपुर (फतेहपुर) में सोने के बिस्कुट हैं। इसके बाद चौबेपुर में खोद लें।
ओम बाबा ने डीएम को दिया धन्यवाद :-
संत शोभन सरकार के शिष्य ओम बाबा ने फतेहपुर के डीएम को मोबाइल से एक एसएमएस भेजा। बाबा ने बताया कि यह एसएमएस उनको आदमपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को लेकर धन्यवाद करने के लिए है। साथ ही सवाल भी किया कि आखिर जिस रात मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर जमीन खोदी गई, उस पर क्या कार्रवाई हुई? यह बात डीएम फतेहपुर के पास समाचार पत्रों के माध्यम से पहुंचे, इस कारण ऐसी सार्वजनिक बात कह रहे।
Source- News in Hindi 
Related- 

No comments:

Post a Comment