Ranbir-Deepika: India’s Most Eligible Bachelors

 Ranbir Kapoor
ये हैं देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर
News in Hindi: मुंबई। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण शादी के लिए सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। को एक मैट्रीमोनियल साइट के सर्वे में रणबीर को मोस्ट एलिजिबल बैचलर और दीपिका को मोस्ट एलिजिबल बैचलरेट चुना गया है।
इस मैट्रीमोनियल साइट ने 24 से 30 साल के लगभग 7000 हजार लोगों के बीच हाल ही में कराए गए एक सर्वेक्षण कराया। रणबीर ने इस मामले में सलमान खान और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी पछाड़ दिया। 31.4 फीसद वोट लेकर रणबीर टॉप रहे। दूसरे पायदान पर रहने वाले सलमान खान को करीब 25.6 फीसद वोट मिले। राहुल गांधी 21.98, जबकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 21.02 फीसद वोट के साथ क्त्रमश तीसरे और चौथ स्थान पर रहे।
इस साल ये जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस से बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने वाली दीपिका पादुकोण सर्वे में 32.02 फीसद वोट के साथ पहले नंबर पर रहीं। वहीं कट्रीना कैफ 29.76, अनुष्का शर्मा 20.14 और प्रियंका चोपड़ा 18.08 फीसद वोट के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहीं।
Related- 

No comments:

Post a Comment