Jaya Bachchan gets angry on Aishwarya name

 Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या का नाम लेने पर भड़कीं जया बच्चन
News in Hindi: मुंबई। जया बच्चन का जो रूप उस पार्टी में मौजूद लोगों ने देखा, वैसा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। दरअसल जया उस पार्टी में मौजूद फोटोग्राफरों पर भड़क गई, जो बार-बार उन्हें उनके नाम ऐश्वर्या से पुकार रहे थे।
यह पार्टी अंधेरी के एक पब में हुई थी। रात के लगभग साढ़े दस बजे थे और फोटोग्राफर ऐश्वर्या को पोज देने के लिए कह रहे थे। तभी जया गुस्से में आ गई और फोटोग्राफरों से बोलीं, 'क्या ऐश्वर्या ऐश्वर्या बुला रहे हों, तुम्हारे क्लास में पढ़ती है क्या।'
ऐश्वर्या इस बीच शांत रहीं और सास-बहू की जोड़ी इसके बाद वहां से घर के लिए रवाना हो गई। पार्टी में मौजूद फोटोग्राफर इस बात से हैरान थे कि आखिर ऐश्वर्या को उनके नाम से पुकारने पर जया बच्चन क्यों भड़कीं। फोटोग्राफरों में अब चर्चा है कि ऐश को मिसेज बच्चन या ऐश्वर्या जी कहकर पुकारना होगा। इससे पहले अभिषेक बच्चन भी एक बार इसी तरह गुस्से में आ गए थे जब मीडियावालों ने उन्हें 'ऐश' कहा था।
Related-

No comments:

Post a Comment