Hindi News: मुंबई। अपनी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के संवाद 'लाइटिंग अप योअर लाइफ जी' यानी आपकी जिंदगी रोशन कर रहा हूं को अभिनेता शाहरुख खान ने असल जिंदगी में भी चरितार्थ कर दिखाया है। उन्होंने पिछले 12 साल से बतौर लाइटमैन काम कर रहे 38 वर्षीय मुहम्मद एजाज शेख की पांच वर्षीय बेटी की शिक्षा का बीड़ा उठाया है।
एक करीबी सूत्र ने बताया कि शेख की पत्नी जरीना ने एक प्रतियोगिता जीती थी। पिछले हफ्ते उन्हें शाहरुख के हाथों अपना पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर मिला। स्टेज पर पुरस्कार लेने के दौरान जरीना ने अभिनेता को अपने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बताया। कार्यक्त्रम समाप्त होने के बाद शाहरुख ने जरीना से मुलाकात की। जरीना ने बताया कि स्कूल की बढ़ती फीस के कारण उन्होंने अपनी बेटी को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। यह सुनकर शाहरुख ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी बेटी की शिक्षा का खर्च उठाएंगे।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment