Hindi News: नई दिल्ली। मेगास्टार अमिताभ बच्चन को फिल्म उद्योग में अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए इस साल के हृदयनाथ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 71 वर्षीय बिग बी लोकप्रिय पाश्र्र्व गायिका लता मंगेशकर के हाथों लाइफ टाइम अचीवमेंट का पुरस्कार ग्रहण करेंगे।
खास बात यह है कि जितनी उम्र बिग बी की है उतने साल लता ने संगीत उद्योग में पूरे कर लिए हैं। इससे पहले वर्ष 2011 में बिग बी और लता ने मंच साझा किया था तब अभिनेता ने संगीत के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए स्वर साम्री को हृदयनाथ अवार्ड प्रदान किया था। लता की छोटी बहन आशा भोसले को पिछले साल इसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आगामी 26 अक्टूबर को मुंबई की गैर सरकारी संस्था हृदेश आर्ट द्वारा आयोजित समारोह में अमिताभ को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर की याद में यह पुरस्कार शुरू किया गया है। इस मौके पर हृदेश आर्ट की 24वीं वर्षगांठ भी मनाई जाएगी। इस मौके पर साधना सरगम, बेला शिंदे, सुदेश भोसले, राधा मंगेशकर, शान और सुनिधि चौहान जैसी मशहूर हस्तियां कार्यक्त्रम पेश करेंगी।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment