Now Asaram charged Of kidnapping


 Asaram Bapu

Hindi News: जयपुर [जासं]। यौन शोषण के मामलों में फंसे आसाराम बापू और उनके पुत्र नारायण साई पर अब अपहरण के मामले में फंस गए हैं। वृंदावन निवासी एक व्यक्ति मोहनानंद उर्फ लालबाबा ने पिता-पुत्र पर अपनी पत्‍‌नी के अपहरण का आरोप लगाया है। दौसा पुलिस थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।
मोहनानंद ने बताया कि आसाराम को कड़ी सजा दिलवाने के लिए उसने दौसा के सहजनाथ महादेव मंदिर में सत्याग्रह यज्ञ शुरू किया है। शिकायत के मुताबिक, बीमारी का उपचार कराने के लिए मोहनानंद 31 जनवरी, 2008 को सूरत स्थित आसाराम आश्रम गए थे। वहां पत्नी को महिला आश्रम छोड़ा था। करीब आधे घंटे बाद पत्नी को लेने के लिए आश्रम पहुंचे तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। तब से उनकी पत्‍‌नी लापता है। मोहनानंद ने इस बाबत 20 अप्रैल, 2010 को राष्ट्रीय महिला आयोग में भी आसाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उधर, आसाराम के प्रमुख सेवादार शिवा के पिता और पत्‍‌नी भी आसाराम को सजा दिलाने के पक्ष में हैं।
मप्र में साई ने मांगी थी पनाह
सिवनी [नई दुनिया]। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के डेयरी संचालक अनिल ठाकुर ने दावा किया है कि नारायण साई पिछले दिनों यहां आया था और शरण मांगी थी। उसका हुलिया बदला हुआ था। हालांकि पुलिस इस दावे को अफवाह करार दे रही है। अनिल के अनुसार साई 19 अक्टूबर की देर रात अपने साथियों के साथ कार से छपारा पहुंचा और हनुमान मंदिर में रुकने की बात कही। तब अनिल ने उन्हें छपारा बंजारी मंदिर ठहरने की सलाह दी। उधर बंजारी मंदिर के पुजारी का कहना कि उस रात उनके मंदिर में कोई नहीं आया।
Source- News in Hindi 
Related

No comments:

Post a Comment