Salman open up with his secrets in big boss 7

 Salman khan
जानिए सलमान के दिल के राज!
मुंबई। लगता है सलमान खान के टूटे दिल को किसी का सहारा मिलने लगा है, जिसके लिए सलमान इन दिनों गाना गा रहे हैं, जिसकी आंखों में अपने पहले प्यार को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। वो कहीं और नहीं बल्कि बिग बॉस के घर में ही है। जी हां हम बात कर रहे हैं एली अबरम की। सलमान ने बीते दिनों 'बिग बॉस' में अपने दिल के गहरे राज से पर्दा उठाया।
कुछ दिनों पहले सल्लू मियां ने एली को अपने लिए दो लाइन गाना गाने को कहा। यहीं नहीं उन्होंने एली को देखकर कहा कि वे कैट जैसी दिखती हैं। ये तो कुछ भी नहीं एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब सल्लू मियां ने शो में एली का जिक्र न किया हो। जब एली अपनी शादी और बच्चों की बात की तो सलमान के चेहरे की चमक देखने लायक थी। ये सब बातें सलमान के नए प्यार की ओर इशारा करती हैं।
एली के लिए सलमान की भावनाओं के अलावा उन्होंने कई ओर खुलासे किए। उन्होंने बताया कि फिल्म तेरे नाम के बाद उनके बाल काफी गिरने लगे थे। एक स्टार के लिए बाल गिरना चिंता का विषय है। उन्होंने गोविंदा के साथ शूटिंग के दौरान हुए कई किस्सों के बारे में भी बताया।

No comments:

Post a Comment