Massive security in Ayodhya to foil VHP meeting


Sankalp sabha

 अयोध्या/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिबंध के बावजूद विश्व हिंदू परिषद संकल्प सभा पर अड़ी हुई है। इसके मद्देनजर अयोध्या और आसपास के जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस बीच विहिप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दौर जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली से वैशाली एक्सप्रेस से आ रहे बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को गोंडा स्टेशन से निकलकर अयोध्या जाने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह और दूसरे बीजेपी नेता भी गिरफ्तार किए गए हैं।
गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद ने शरद पूर्णिमा के मौके पर संकल्प सभा के आयोजन का एलान कर हिंदुत्व के उभार का चक्रव्यूह रचा तो इस कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा राज्य सरकार ने उसे 'खुद को साबित' करने की चुनौती दे दी है। अयोध्या अब उसी चक्रव्यूह के मुहाने पर विहिप का इम्तिहान लेती नजर आ रही है।
Source- News in Hindi
Related-

No comments:

Post a Comment