Hindi News:मुंबई (सोनाली जोशी पिटाले)। फिल्म निर्माता कबीर खान चर्चित मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। आतंकवाद रोधी अभियान को लेकर सलमान के साथ 'एक था टाइगर' बनाने के बाद अब वे मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले के बाद उपजे हालातों पर फिल्म 'डेनियल खान' बनाने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने सीरिया से सटे लेबनान की राजधानी बेरुत को चुना है। कैट को छोड़कर फिल्म की पूरी टीम वहां पहुंच चुकी है। 20 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है।
गौरतलब है कि पिछले एक साल से सीरिया में जिस तरह से हिंसा बेकाबू हुई है ऐसे में वहां शूटिंग करना सुरक्षित नहीं है। लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद कबीर खान को यहां फिल्म बनाने की इजाजत मिल गई है। इसलिए पूरी टीम को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। कबीर खान की पहली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी सैफ एक एजेंट का रोल निभाएंगे और कैट उनका प्यार होंगी।
कबीर खान ने बताया कि स्टार कास्ट के आने से पहले वे वहां पहुंच कर हालात का जायजा लेना चाहते थे। कैट फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं और वे एक दो दिन में ही बेरुत पहुंच जाएंगी। कबीर खान ने फिल्म एक था टाइगर में एक रॉ एजेंट के जीवन को बखूबी दर्शाया था।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment