आजादपुर मंडी के प्याज कारोबारियों का कहना है कि 60 से 65 रुपये प्रति किलो की दर से थोक भाव में भारी मात्र में प्याज बिका। उनका कहना है कि प्याज के थोक भाव में और तेजी आने की संभावना है। प्याज की इस तेजी ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है।
खुदरा बाजार में 90 रुपये पहुंचा भाव : खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 90 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। प्याज के बढ़ते भाव ने आम जनता के स्वाद को बिगाड़ दिया है। हालांकि, इसके भाव आसमान पर देखकर निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों ने इससे दूरी बना ली है। अब प्याज केवल अमीरों की रसोई की शोभा बढ़ा रहा है।
आचार संहिता ने बिगाड़ा खेल : केशोपुर फल व सब्जी मंडी के कारोबारियों का मानना है कि प्याज की कीमत में ढाई महीने पहले ही अधिक तेजी आने वाली थी। सरकार के निवेदन पर व्यापारियों ने कालोनियों में प्याज बेचा, जिसके चलते अब तक प्याज की कीमत नियंत्रण में थी। अब आचार संहिता ने सरकार के हाथ बांध दिए हैं। सरकार कॉलोनियों में अपनी तरफ से प्याज नहीं विकवा सकती। जिसके कारण प्याज के भाव आसमान छू रहे हैं। प्याज की बढ़ी कीमत को काबू करना अब मुश्किल है। दीपावली तक प्याज के भाव इसी तरह रहेंगे। प्याज की नई फसल आने के बाद ही कुछ राहत मिलेगी- ओमप्रकाश असनानी, सदस्य, कृषि उपज विपणन समिति, केशोपुर मंडी
Source- Business News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment