Pranab makes way for Modi's rally in Bihar, to cut short his Bihar trip


 Narendra Modi

नई दिल्ली। पटना में गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 27 अक्टूबर को होने वाली रैली का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बिहार के दो दिवसीय कार्यक्रम को एक दिन में बदल दिया है। अब वह 26 अक्टूबर को ही पटना से लौट आएंगे। हालांकि, राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने साफ किया है कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम बदलने का मोदी की रैली से कोई लेना-देना नहीं है, यह कार्यक्रम कुछ दिन पहले ही बदला जा चुका है। गौरतलब है कि प्रणब मुखर्जी को बिहार के दो दिन के दौरे के अंतर्गत 26 अक्टूबर को पटना के एक शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित करना था और फिर 27 अक्टूबर को आरा में जगजीवन राम की एक मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे आरा नहीं जाएंगे।

इससे पहले भाजपा ने भी राष्ट्रपति से अनुरोध किया था कि राष्ट्रपति बिहार दौरा टाल दें, क्योंकि 27 अक्तूबर को पटना में नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली है। इससे पटना में व्यवस्थागत असुविधा हो सकती है। बिहार भाजपा के दो नेताओं शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया था। बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति के बिहार दौरे को लेकर उनसे शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 26 अक्टूबर को बिहार आएंगे और उन्होंने रात में रूकने की योजना रद्द कर दी है। उन्होंने कि राष्ट्रपति बिहार आने वाले हैं और वह हम सभी के राष्ट्रपति हैं, इसलिए हम उनका स्वागत करते हैं।
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment