Sachin to retire after 200th test


 Sachin Tendulkar

नई दिल्ली। तमाम कयासों, तमाम विवादों के बाद आखिर वो फैसला आ गया जिसका शायद ही किसी को इंतजार था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने संन्यास की घोषणा कर दी है। सचिन अपने 200वें टेस्ट के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सदा के लिए अलविदा कह देंगे। बीसीसीआइ ने इसकी पुष्टि कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 से 18 नवंबर के आसपास मुंबई में खेला जाएगा।
सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआइ को जारी अपने एक बयान के जरिए बोर्ड से अनुरोध किया है कि इस बात का ऐलान कर दिया जाए कि 200वां टेस्ट उनके करियर का अंतिम टेस्ट होगा। सचिन ने इस बयान में लिखा, 'पूरी जिंदगी भारत के लिए खेलना मेरा सपना था। पिछले 24 सालों से मैं उस लम्हे को जी रहा हूं। मेरे लिए क्रिकेट के बिना जिंदगी नामुमकिन और बेहद मुश्किल सी है, क्योंकि 11 साल की उम्र से मैंने सिर्फ और सिर्फ यही किया है। देश का प्रतिनिधित्व करना और विदेशों में खेलना एक भावनात्मक अहसास था। सभी का धन्यवाद।'
Related-
पढे़ं: सचिन से जुड़ी अन्य ताजा व पुरानी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

No comments:

Post a Comment