.सचिन का वो दर्द भरा खत जो देश की आंखें नम कर गया -
पूरी जिंदगी भारत के लिए खेलना मेरा सपना था। पिछले 24 सालों से मैं उस लम्हे को जी रहा हूं। मेरे लिए क्रिकेट के बिना जिंदगी नामुमकिन और बेहद मुश्किल सी है, क्योंकि 11 साल की उम्र से मैंने सिर्फ और सिर्फ यही किया है। देश का प्रतिनिधित्व करना और विदेशों में खेलना एक भावनात्मक अहसास था। मैं जब 200वां टेस्ट खेलूंगा तो उसी के साथ मैं खेल को अलविदा कहना चाहूंगा। मैं बीसीसीआइ को इतने सालों के सहयोग के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं, और मुझे आगे बढ़ने की शक्ति देने के लिए भी, जब मेरी इच्छा हुई। मैं अपने परिवार को संयम और समझ के लिए धन्यवाद देता हूं, और सबसे ज्यादा अपने फैंस को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने अपनी दुआओं और शुभकामनाओं से मुझे बेस्ट प्रदर्शन करने की क्षमता प्रदान की।'
Source- Cricket News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment