मुंबई। ली डेनियल की फिल्म 'द बटलर' से 15वें 'मुंबई फिल्म फेस्टिवल' का शानदार आगाज हो गया। फेस्टिवल की शुरुआत ग्रीक फ्रेंच फिल्ममेकर कोस्टा गवरास और भारतीय अभिनेता कमल हसन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर की गई। सिनेमा प्रेमी आठ दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल का साल भर तक इंतजार करते हैं। हिंदी सिनेमा के 100 साल पूरे होने की वजह से इस बार फेस्टिवल कुछ खास होगा।
17 अक्टूबर को फेस्टिवल का आगाज हो गया। यह 24 अक्टूबर तक चलने वाला है। फेस्टिवल में 200 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग होनी है। यह फेस्टिवल मुंबई अकादमी ऑफ मुविंग इमेजेज एंड रिलायंस एंटरटेंटमेंट के संयुक्त प्रावधान में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सिनेमा के असली रंग को पर्दे पर दर्शाया जाएगा। बिल कंडन की ड्रामाटिक थ्रीलर फिल्म द फिफ्थ इस्टेट फेस्टिवल की आखिरी फिल्म होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चौहान ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। फेस्टिवल में रसियन ड्रामा, डॉक्यूमेंट्री, थ्रीलर, रोमांस, हिंदी सिनेमा हर तरह की फिल्मों का जादू बिखरेगा।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment