मुंबई। लगता है कि 'शुद्ध देसी रोमांस' के निर्माता मनीष शर्मा का वर्षो पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि वे जल्द ही अपने ड्रीम स्टार किंग खान को अपनी फिल्म में कास्ट करने वाले हैं। चर्चा है कि मनीष शर्मा ने अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान को लेने का मन बनाया है। इसे लेकर मनीष ने शाहरुख से मुलाकात भी की है। फिल्म की कहानी पर काम हो रहा है।
सूत्रों ने बताया कि किंग खान ने भी फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है। तभी उन्होंने मनीष के साथ बैठकर काफी देर तक फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा की। किंग खान ने स्क्रिप्ट समझने में सात से आठ दिन लगाए। मनीष ने बताया कि शाहरुख को फिल्म की कहानी अच्छी लगी है। हालांकि किंग खान ने अब तक फाइनल कॉल नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि अगर सब कुछ सही रहा तो दर्शक जल्द ही दोनों को साथ काम करते हुए देखेंगे।
गौरतलब है कि साल 2008 में मनीष शर्मा ने बतौर असिसटेंट डाइरेक्टर के तौर पर शाहरुख से फिल्म के सेट पर मुलाकात की थी। मनीष मुंबई इसी सपने के साथ आए थे कि वे एक दिन शाहरुख के साथ जरूर काम करेंगे।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment