Live: Section 144 imposed in Unnao Dondiya Khera


unnao

लखनऊ। भारतीय पुरातत्व विभाग की बारह सदस्यीय टीम के दिशा- निर्देशन में उन्नाव के डौंड़िया खेड़ा गांव में खुदाई शुरू कर दी गई है। जमीन में करीब बीस फीट नीचे कथित तौर पर गड़े खजाने की तलाश के लिए होने वाली खुदाई से पहले डौड़िया खेड़ा में धारा 144 लागू कर दी गई थी। यहां पर मौजूद पेड़ों की कटाई के बाद पुरातत्व विभाग ने खुदाई शुरू की है।
इससे पूर्व यहां पर खुदाई की खबर सुनकर काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इसके अलावा यहां पर कुछ लोगों ने अपनी दुकान तक सजा ली थी। काम में बाधा को देखते हुए यहां पर धारा 144 लगाई गई है। इसी संबंध में आज सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका को भी स्वीकार कर लिया जिसमें इस खुदाई को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करवाने की अपील की गई थी। इसकी सुनवाई अगले सप्ताह की जाएगी।
डौंड़िया खेड़ा के राव किला परिसर में खुदाई के तरीके को लेकर संत शोभन सरकार और प्रशासन के बीच गुरुवार को घंटों चली खींचतान के बाद सहमति आखिरकार बन गई थी। पूरे मामले को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपना प्रतिनिधि भेजना पड़ा।  
Source-Source- News in Hindi
Related-

No comments:

Post a Comment