नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जितने बड़े क्रिकेटर हैं, उससे बढ़कर कहीं वह एक अच्छे इंसान है। उन्होंने क्रिकेट की पिच पर जिस तरह विपक्षी खिलाड़ियों को मुरीद बनाया उसी तरह वह आम जीवन में भी लोगों के दुलारे बने रहे। आइए हम बताते हैं आपको सचिन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
1- सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर मराठी भाषा के साहित्यकार थे, जबकि मां रजनी तेंडुलकर एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थीं। इनके अलावा, परिवार में उनके भाई अजीत, नितिन और बहन सविता हैं।
2-रमेश तेंडुलकर महान संगीत निर्देशक सचिन देवबर्मन के बहुत बड़े फैन थे और उन्होंने इसी हस्ती के नाम पर मास्टर ब्लास्टर का नाम सचिन रखा था।
3-होली का सचिन से खास रिश्ता है। 1994 में होली के दिन सचिन को मिडिल ऑर्डर से प्रमोट करके ओपनिंग के लिए भेजा गया। ऑकलैंड वनडे में सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 बॉल में 82 रन बनाए थे।
4-सचिन पुट्टापर्थी के साईं बाबा के भक्त हैं। वह साईं बाबा के दर्शनों के लिए मैच से पहले भी वक्त निकाल लेते थे। इसके अलावा सचिन गणेश जी के भक्त हैं। वह बहुत उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी मनाते हैं।
5- सचिन के कोच रमाकांत आचरेकर प्रैक्टिस के समय स्टंप पर एक रुपये का सिक्का रखते थे। जो गेंदबाज सचिन को आउट करता था उसे यह सिक्का मिलता था, जबकि ऐसा नहीं होने पर सचिन को वह सिक्का मिल जाता था।
सचिन के अवॉर्ड्स
2008 में पद्म विभूषण
2005 में राजीव गांधी पुरस्कार खेल रत्न
1999 में पद्मश्री
1994 में अर्जुन अवॉर्ड
2010 में आइसीसी से सर गैरीफील्ड सोबर्स ट्रॉफी
1997 में विजडन प्लेयर ऑफ द ईयर
2001 में महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड
2010 में इंडियन एयर फोर्स के ऑनरेरी ग्रुप कैप्टन
2003 के वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
2012 में राज्यसभा के सदस्य मनोनीत किए गए
Source- Cricket News in Hindi
No comments:
Post a Comment