मुंबई। रितिक रोशन की फिल्म 'कृष थ्री' महंगी फिल्मों की सूची में शामिल है। फिल्म की हर चीज में काफी खर्च हुआ है। क्या आपको पता है इस फिल्म में रितिक रोशन ने वैक्स के मास्क इस्तेमाल किए हैं, जो दिखने में काफी रियल और आरामदायक हैं। पूरी फिल्म में रितिक ने 600 से 700 मास्क पहने हैं। एक एक मास्क की कीमत 8 हजार रुपये है।
सूत्रों ने बताया कि रितिक रोशन ने कृष से ज्यादा मास्क इस फिल्म में इस्तेमाल किए हैं। बताया जाता है कि एक दिन में वे पांच से छह मास्क पहनते थे। ये मास्क अलग तरह के एक वैक्स से बने हैं और रितिक के चेहरे पर उसे चिपकाने के लिए अलग तरह का ग्लू इस्तेमाल किया गया है। मास्क लंदन से लाए गए हैं। ये दिखने में रियल लगते हैं। शूटिंग के दौरान इन मास्क को एसी वैन में सुरक्षित रखा जाता है। हैदराबाद के चिपचिपे मौसम की वजह से ये मास्क जल्दी ही उतर जाते थे, इसलिए इन्हें एयरकंडीशंड में रखा जाता था।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment