Dhoni to revive history in Jaipur and break Sachin record


 MS Dhoni

जयपुर। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान बन चुके हैं, दुनिया की हर टीम और हर मैदान पर उनकी तूती बोल चुकी है लेकिन एक मैदान माही के लिए सदा खास था और सदा रहेगा। यह वही मैदान है जहां पर पहली बार क्रिकेट जगत ने एक अद्भुत विकेटकीपर-बल्लेबाज का आगाज देखा था, आज 8 साल बाद जब धौनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर के उस सवाइ मानसिंह स्टेडियम पर खेलने उतरेंगे तो उनके सिर पर कई ताज होंगे लेकिन 8 साल पहले जब लंबे बाल लिए रांची का एक युवा चेहरा मैदान पर उतरा था तब उसके पास सिर्फ एक शतक ही था जो उसने 16 मैचों पहले बनाया था, और एक लंबे सूखे के बाद उनके पास एक बल्ला ही था जिससे उन्हें दुनिया को दिखाना था, कि उनमें वाकई बहुत दम है..और उन्होंने ऐसा किया भी।
तकरीबन आठ साल पहले धौनी ने जयपुर के इसी सवाइ मानसिंह स्टेडियम में अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली थी। 31 अक्टूबर, 2005 को श्रीलंका के खिलाफ धौनी ने यहां नाबाद 183 रन बनाए थे। वह धौनी का 22वां वनडे मैच था। इसके साथ ही धौनी यहां पर तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। वनडे से संन्यास ले चुके सचिन ने यहां खेले गए सात मैचों में 322 रन बनाए हैं, जबकि धौनी ने चार मैचों में 240 रन बनाए हैं। धौनी 83 रन बनाकर खुद को सचिन से आगे कर सकते हैं।
Related-

No comments:

Post a Comment