Hindi News: मुंबई। फिल्म 'आर राजकुमार' में शाहिद और सोनाक्षी के डांस ट्रैक 'गंदी बात' ने धूम मचा दी है। डांसिंग सुपरस्टार प्रभु देवा के साथ शाहिद की जोड़ी रंग लाती दिखाई दे रही है। इस गाने ने तीन दिन में दस लाख से ज्यादा हिट्स बटोर लिए हैं। ये गाना यू ट्यूब पर देखे जाने वाले गानों में से सबसे हिट पर है।
शाहिद की हालिया फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो के पीटने के बाद इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें है। इस गाने में सोनू सूद और साउथ की एक्ट्रेस चार्मी ने भी अपने पैर थिरकाए हैं। इस फिल्म में प्रीतम ने संगीत दिया है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में शाहिद और सोनाक्षी ने प्रभु देवा के साथ मिलकर गाने को लांच किया। ये फिल्म नवंबर में आ रही है। फिल्म में शाहिद और सोनाक्षी एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment