Ramdev ragingn after fresh case registered on his brother


 ramdev

Hindi News:हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव के छोटे भाई रामबरत पर लगाए गए अपहरण और धमकाने के आरोप सामने आने के बाद मंगलवार को योगगुरू भड़क गए। उन्होंने बिना नाम लिए इसके लिए सीधे सीधे सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि एक परिवार जैसा चाहता है वैसा हो जाता है। उन्होंने इसको लोकतंत्र का मजाक बताया। रामदेव ने कहा कि वह पहले से ही जानते थे कि उनके साथ इस तरह का कुछ हो सकता है। इसकी जानकारी उन्होंने मीडिया में भी एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी थी।
गौरतलब है कि रामदेव के छोटे भाई पर उनके ही पूर्व कर्मचारी नितिन त्यागी ने सोमवार को अपहरण कर बंधक बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसकेबाद हरकत में आई पुलिस ने पतंजलि योगपीठ फेस-2 में छापामार कर पूर्व कर्मचारी को मुक्त कराया था। इस सिलसिले में योगगुरु के भाई के चार निजी सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि रामदेव के भाई की तलाश की जा रही है।
छुड़ाए गए युवक नितिन त्यागी के दादा सोम की तहरीर के आधार पर कनखल थाने में योग गुरु के भाई रामबरत सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उधर देर रात पतंजलि फेज-2 के प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा ने थाना में नितिन त्यागी के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में शहर विधायक भाजपा नेता मदन कौशिक, विधायक यतीश्वरानंद, आदेश चौहान और मेयर मनोज गर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कनखल थाने में हंगामा किया। वे गिरफ्तार आरोपियों को रिहा करने, मुकदमा समाप्त करने की मांग कर रहे थे। नौकरी की तलाश में हरिद्वार आए नितिन त्यागी पुत्र गोपाल सिंह त्यागी निवासी रई थाना छपार जिला मुज्जफरनगर की 18 अक्टूबर की सुबह योगगुरू के भाई रामबरत से रास्ते में मुलाकात हुई।
Source- News in Hindi 
Related-

No comments:

Post a Comment