मुंबई। किसी त्योहार या हॉलीडे के दिन फिल्म रिलीज का फंडा इन दिनों फेल होता नजर आ रहा है। पहले रणबीर की 'बेशरम' और अब अक्षय की 'बॉस'। दोनों फिल्मों ने भले ही धमाकेदार ओपनिंग की हो, लेकिन जल्द ही फिल्मों का क्रेज कम होता नजर आने लगा। ईद के दिन रिलीज हुई अक्षय की बॉस ने ओपनिंग में 11 करोड़ की कमाई की, लेकिन अगले दिन फिल्म इस मोर्चे पर कुछ खास करती नजर नहीं आई।
सूत्रों ने बताया कि अक्षय की बॉस की चर्चा चारों ओर हो रही थी, लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कुछ खास नहीं दिखा। हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन जिस तरह से बॉस की शुरुआत हुई थी, लगा था फिल्म अक्षय के एक्शन स्टंट के सारे रिकार्ड तोड़ देगी। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। माना जा रहा है कि छुंट्टी के दिन रिलीज हुई है इसलिए फिल्म ने इतना कलेक्शन किया है, वरना शायद आम दिन इतना भी नहीं होता। फिल्म ने अब तक 15 करोड़ का कारोबार कर लिया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अक्षय अपनी फिल्म से पुराने रिकार्ड तोड़ दें।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment